सेहत के लिए गुणकारी है नारियल पानी, खाली पेट पीना अधिक लाभकारी

सेहत के लिए गुणकारी है नारियल पानी, खाली पेट पीना अधिक लाभकारी

सेहतराग टीम

सुबह खाली पेट पानी पीना फायदेमंद है, लेकिन अगर नारियल पानी पीएं तो वो हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। क्योंकि नारियल पानी में विटामिन्स, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट पाए जाते हैं। इसे पाने से हमारे शरीर मे पाए जाने वाले कैलोरी और फैट भी कम हो जाता है। इन सब के अलावा भी कई फायदे होते हैं तो आइए जानते हैं नारियल पानी के क्या फायदे है।

पढ़ें-  आपके किचन में ही छुपा है, सर्दियों में होने वाली सूखी खांसी का इलाज

नारियल पानी पीने के फायदे (Benefits of Drinking Coconut Water in Hindi):

  • नारियल पानी हृदय रोग का जोखिम भी कम करता है। दरअसल, यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन हाइपरटेंशन और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करता है।
  • नारियल पानी का सेवन लिवर के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लिवर में कई तरह के विषाक्त पदार्थों की गतिविधि को कम करते हैं। इस तरह नारियल पानी लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 
  • हाई ब्लड प्रेशर में नारियल पानी का सेवन लाभकारी माना जाता है। कुछ साल पहले वेस्टइंडीज के मेडिकल जर्नल में एक शोध रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। इस शोध में यह पाया गया था कि नारियल पानी हाई बीपी को नियंक्षित करने में मदद करता है।
  • नारियल पानी को वजन कम करने में भी सहायक माना जाता है। दरअसल, यह कैलोरी में कम और पचाने में आसान होता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो वजन और मोटापा कम करने में मददगार हैं। इसका रोजाना सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन सबसे अधिक फायदेमंद रहता है। यह सुबह की सुस्ती को दूर कर नई ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे आप खुद को दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे।

इसे भी पढ़ें-

अजवायन से ऐसे कंट्रोल कर सकते हैं हाई बीपी, ये 5 चीजें भी असरदार

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।